पंडित नैन सिंह रावत जी के जीवन का सच्चा उत्तराखंड भी जाने.....!!!!!
( पंडित नैन सिंह रावत जी के जीवन का सच्चा उत्तराखंड भी जाने) कल्पना करिये कि आपको किसी मार्ग की दूरी कदमों से नापनी है। हर एक कदम समान दूरी पर रखना है। इंच भर भी इधर या उधर नहीं। ...और फिर सटीक दूरी बतानी है। आपको लग गया होगा कि यह काम आसान नहीं है। अगर तिब्बत जैसे पठार और पहाड़ी इलाके में इस तरह से दूरी नापने और मानचित्र तैयार करने का काम किया जाए तो फिर हर कोईयही कहेगा कि यह तो नामुमकिन है। लेकिन पंडित नैन सिंह रावत ने आज से लगभग 150 साल पहले अपने कदमों से मध्य एशिया को नापकर इस क्षेत्र का मानचित्र तैयार करदिया था। इससे मध्य एशिय ा के भूगोल, समाज और वहां से जुड़े तथ्यों को समझने में बहुत मदद मिली। चाहे पहाड़चढ़ना हो या उतरना हो या फिर समतल मैदान हो, पंडित नैन सिंह साढ़े 33 इंच का एक कदम रखते। उनके हाथों में मनकों की एक माला होती थी। एक माला में 108 मनके होते हैं लेकिन वह अपने पास 100 मनके वाली माला रखते थे। वह 100 कदम चलने पर एक मनका गिरा देते और 2000 कदम चलने के बाद वह उसे एक मील मानते थे। इस तरह से 10,000कदम पूरे होने पर सभी मनके गिरा दिये जाते। यहां पर पांच मील की...